रायपुर
भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत का मंत्र
04-Mar-2024 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 4 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर गई है।
इसी कड़ी में अभनपुर विश्राम भवन में विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष अशोक बजाज एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग ने अभनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पुन: प्रचंड जीत दिलाकर प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कोई भी घर न छूटे ,हर घर जाकर मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचना है, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ने कहा कि राष्ट्र हित को भाजपा सर्वोपरि मानती है ,आज देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे