रायपुर

पाप का नाश करने भगवान लेते हैं अवतार-हरिप्रसाद
04-Mar-2024 6:26 PM
पाप का नाश करने भगवान लेते हैं अवतार-हरिप्रसाद

अभनपुर, 4 मार्च। ग्राम बेंद्री में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस कथावाचक पंडित हरिप्रसाद तिवारी ने श्री कृष्णजन्म का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि कंस का पाप धरती पर बढ़ गया था, माता देवकी के सात संतान के लगातार हत्या का पाप कंस के ऊपर चढ़ गया था, साधु संतों पर भी अत्याचार चरम सीमा पर था। भगवान भक्तों के करुण पुकार पर अवतार लेकर कंस के पाप को को नष्ट किया।

पंडित हरिप्रसाद तिवारी ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप अनाचार बढ़ता है, तब प्रभु किसी न किसी रूप में पाप को नष्ट करने अवतार लेते हैं, और धर्म का स्थापना करते हैं, कृष्ण जन्मोत्सव में विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक जन्म उत्सव पर झूमने लगे थे, जिसे देखकर समूचा भक्तगण कृष्ण जन्म उत्सव के भक्ति में डूबे गये, ऐसा लग रहा था मानो ग्राम बेंद्री वृंदावन धाम बन गया हो, श्रोतागण भागवत कथा की भक्ति रस में डूब कर खूब झूमने लगे हैं।

कथा का आयोजन विधायक इंद्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया है, आरती पूजन में रामरतन साहू महेंद्र साहू, सालिक साहू, चोवा धीवर, सुरेश वर्मा, सूरज साहू , मुकेश ढीढी, बसंत कोसले शामिल हुए। भागवत कथा में ग्रामवासी की भीड़ उमड़ रही है ,प्रतिदिन सुबह संस्कृत श्लोक का पाठ एवं वरन पूजा पंडित दीपक शर्मा कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट