रायपुर

कर्मचारी महासंघ की पटियाला बैठक में छग की मांगे गूंजी
04-Mar-2024 4:05 PM
कर्मचारी महासंघ  की पटियाला बैठक में छग की मांगे गूंजी

रायपुर, 4 मार्च। राष्ट्रीय राज्य  कर्मचारी महासघं की केन्द्रीय  कार्यसमिति बैठक बीते दिनों पटियाला पंजाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में  अखिल भारतीय उपाध्यक्ष व प्रभारी जीईएनसी  एमपी सिहं  मुख्य अतिथि के रुप मे  शामिल हुए । अभा महामंत्री विष्णु वर्मा,वित सचिव  अमोद श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष  दिलीप इंगले, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक एवम अन्य पदाधिकारी कार्यर्सामिति सदस्यों ने  विशेष रूप से भाग लिया ।  बैठक में महासघं से जुड़े  सभी राज्यों के  अध्यक्ष / महामंत्रियों ने अपने अपने राज्यों की  गतिविघियों मांगों कार्यक्रमों  व राज्य अधिवेशन व सगठनांत्मक विषयों की जानकारी  रखी। छग के महामंत्री अश्वनी चेलक मांगों का प्रस्ताव क्रमश अनियमित संविदा कर्मचारी को तत्काल नियमित कर संविदा भर्ती बंद करे,पुरानी पेंशन की अटकलें को दूर करने, कर्मचारियों के न्यायालीन प्रकरण का शीघ्र निराकरण हेतु रायपुर में प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना करने जैसी मांगों का प्रस्ताव दिया।

 


अन्य पोस्ट