रायपुर
भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक
03-Mar-2024 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की भी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त की बैठक रविवार को ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष आमंत्रित रहे।
इसकी शुरूआत डिप्टी सीएम अरूण साव, महामंत्री संगठन अजय जामवाल ने किया।इस दौरान समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराया। और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे