रायपुर

भाजपा के उम्मीदवार पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती- देव
03-Mar-2024 3:43 PM
भाजपा के उम्मीदवार पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के  लिए कड़ी चुनौती- देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने  सभी 11  पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा का उल्लसित हृदय से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के आशीर्वाद से भाजपा की विजय सुनिश्चित हो गई है। श्री देव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल व सक्षम नेतृत्व में पार्टी का विजय अभियान सतत जारी रहेगा।

श्री देव ने कहा कि भाजपा ने  उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है। पार्टी प्रत्याशियों की समय पूर्व घोषणा के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए श्री देव ने कहा कि इससे पार्टी को चुनावी तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिला है। श्री देव ने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपने अथक परिश्रम से भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखने वाले प्रदेश के पुरुषार्थी भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में भी अपने पराक्रमी कार्य-कौशल का परिचय देते हुए जनता का आशीर्वाद केते हुए भाजपा को सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजयी बनाकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।
 


अन्य पोस्ट