रायपुर

महंगाई के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महंगी सब्जी खरीदी
02-Mar-2024 4:24 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महंगी सब्जी खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च
प्रदेश कांग्रेस ने  समस्त जिला मुख्यालय के स्थानीय सब्जी बाजार में सब्जी व किराना स्टोर्स में दैनिक आवश्यक, रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसजन रोजमर्रा की वस्तुयें खरीद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्वान्ह राजधानी  स्थित शास्त्री बाजार में सब्जी खरीदकर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया । उनके साथ महापौर एजाज ढेबर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला व अन्य कांग्रेस नेता,कार्यकर्ता रहे। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढती महंगाई जैसे-खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी/पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
 


अन्य पोस्ट