रायपुर

उप जेल सारंगढ़ के सहायक अधीक्षक और प्रहरी निलंबित
02-Mar-2024 2:34 PM
उप जेल सारंगढ़ के सहायक अधीक्षक और प्रहरी निलंबित

रायपुर, 2 मार्च। उप जेल सारंगढ़ में बंदियों के साथ मार-पीट की घटना की जांच के बाद जेल विभाग ने  सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ संदीप कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर केन्द्रीय जेल बिलासपुर अटैच किया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 2 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है। इससे पहले यह  घटना संज्ञान में आने पर मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं  खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटना की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। 
श्री मण्डावी ने 28 को  सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की गई तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था।


अन्य पोस्ट