रायपुर
राज पान पैलेस में लाखों के हुक्का सामग्रियां जब्त, चाचा-भतीजा गिरफ्तार
02-Mar-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। गोलबाजार पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंधानी पिता बलूप कुमार मंधानी उम्र 58 निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर तथा अनुराग मंधानी पिता मोहन लाल मंधानी उम्र 32 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार किया। उनसे लाखों रूपये कीमत के प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे