रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च। वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम को और ग्लोबल वार्मिंग के कारणों,निदान को लेकर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कानक्लेव का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । 5-6 मार्च को यह कानक्लेव, तेलीबांधा स्थित एक महंगे होटल के वातानुकूलित हॉल में आयोजित किया गया है। इसमें देश के नौ राज्यों के आईएफएस अफसर आमंत्रित हैं। इसके उद्घाटन सत्र में सीएम साय, वन मंत्री केदार कश्यप, सीएस अमिताभ जैन, और ब्रिटेन के भारत में उप उच्चायुक्त भी शामिल होंगे।
इस आयोजन से राज्य के 10 विभाग,बोर्ड में जोड़े गए हैं। इनमें लघु वनोपज संघ, आदिवासी स्वा.परंपरा औषधि पादप बोर्ड, जैव विविधता बोर्ड, आपदा-स्वास्थ्य- कृषि-जलसंसाधन-उर्जा,शहरी विकास विभाग, सूडा शामिल हैं। इनके द्वारा प्रदर्शनी में स्टाल भी लगाए जाएंगे। सबसे अहम यह है कि मौसम विग्यानियों को इसके आमंत्रण की सूचना भी नहीं है। जबकि यहां सचिव स्तर के डायरेक्टर पदस्थ है । लालपुर स्थित मौसम विभाग के अफसरों ने ऐसे किसी आमंत्रण से इंकार किया! उनका कहना है कि यह राज्य स्तरीय आयोजन हो सकता है ।
उन्होंने नागपुर कानक्लेव में आमंत्रण की पुष्टि की है।