रायपुर

चुनाव में भय पैदा करने नक्सली कर रहे ऐसी घटनाएं-साय
02-Mar-2024 2:28 PM
चुनाव में भय पैदा करने नक्सली कर रहे ऐसी घटनाएं-साय

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 मार्च।
नक्सली इन दिनों अपना टीसीओसी माह मना रहे हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  ने भाजपा नेता की हत्या के बाद  कहा, नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने एक्?स हैंडल पर शोक संदेश में कहा है कि नक्सलियों की कायराना हरकत से बीजापुर के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने नक्सली कर रहे ऐसी घटनाएं।वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बीजापुर में जो हत्या हुई है वह कायराना है। भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव के माहौल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं। यह बिल्कुल गलत है।


अन्य पोस्ट