रायपुर

आधी रात तक शराब पिला रहे तीन कैफे मैनेजर गिरफ्तार, दो के ही फोटो जारी किया पुलिस ने
01-Mar-2024 8:11 PM
आधी रात तक शराब पिला रहे तीन कैफे मैनेजर गिरफ्तार, दो के ही फोटो जारी किया पुलिस ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मार्च। बीती दरम्यानी रात  तेलीबांधा, माना व विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीमों ने इलाकों के  कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं होटलों की चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान  माना  स्थित बर्न हॉउस कैफे के मैनेजर सूरज जाटवर के कब्जे से 2 बॉटल शराब/बीयर, व्ही. आई. पी. रोड स्थित को पी के कैफे में अवैध रूप से शराब बिक्री करते/पिलाते कैफे के मैनेजर फ्रेंकी महू के कब्जे से लगभग 10 लीटर, विधानसभा क्षेत्र में स्थित द सोशल ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते/पिलाते ढ़ाबा संचालक हरविंदर पाल के कब्जे से 02 बॉटल शराब जप्त कर आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्घ किया । पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों के ही फोटो जारी किया है। तीसरे आरोपी हरविंदर पाल सिंग की फोटो जारी नहीं किया ।

गिरफ्तार आरोपी: सूरज जाटवर पिता दयाराम जाटवर उम्र 23 साल निवासी माना कैम्प रायपुर। फ्रेंकी महू पिता पीयूष उम्र 37 साल निवासी विशाल नगर थाना तेलीबांधा रायपुर। हरविंदर पाल सिंग उम्र 58 साल निवासी महावीर नगर अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर रायपुर।


अन्य पोस्ट