रायपुर

दीवान से जेवर रखा थैला पार
01-Mar-2024 4:10 PM
दीवान से जेवर रखा थैला पार

रायपुर, 1 मार्च।  अज्ञात चोर घर घुसकर दीवान से जेवर रखे थैले चोरी कर गए। 10 फरवरी को हुई इस चोरी की कल रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक दुर्गा मंदिर के पास न्यू शांति नगर निवासी नीलम सोना के घर 10-11 फरवरी के बीच यह चोरी हुई। 

ताला तोड़ घुसे चोर दीवान मे रखा थैला ले भागे। इसमें 4000 रूपए नगद और 60 हजार के कीमती जेवर रखे थे। नीलम ने कल शाम नीलम की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 380 का मामला दर्ज किया है । वहीं ब्रह्मपुरी पुरानी बस्ती निवासी अमित यादव की एक्टिवा सीजी 04एम 6244 तेलीबांधा के जीवन विहार कॉलोनी से 22 जनवरी को पार हो गई।


अन्य पोस्ट