रायपुर

दो तस्कर गिरफ्तार, चार किलो गांजा जब्त
29-Feb-2024 7:21 PM
 दो तस्कर गिरफ्तार, चार किलो गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 फरवरी। खरोरा पुलिस ने दो तस्करों को  गिरफ्तार कर एक लाख का गांजा जब्त किया । सारागांव निवासी मानस तिवारी और मनोज अग्रवाल निवासी गबौद थाना सांकरा  महासमुंद से गांजा लेकर आते और  लुप-छिपकर बेचते। वे दोनों कल  पिकरीडीह पुलिया मोड़ के पास मेनरोड में  बैगनी-गुलाबी रंग के प्लास्टिक झोले में  गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। मुखबीर की सूचना पर  दोनों को पकड़  उनसे 1.105 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 10000 रूपये को जप्त किया । आरोपी मानस तिवारी 24  की निशानदेही पर  ग्राम गबौद थाना सांकरा जिला महासमुंद निवासी मनोज अग्रवाल 42 को भी पकड़ा । उसके  घर से  3.079 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 30000 रूपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया। दोनो को 14 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा।

स्कूटी की डिक्गी में शराब रख बेच रहा था, गिरफ्तार

इधर गोलबाजार पुलिस ने  आरा गेट शास्त्री बाजार के पास  स्कुटी की -CG-04-DE-2090 सी डिक्गी में रखी  शराब बेच रहे युवक को पकड़ा।  पूछताछ में उसने अपना नाम विकास सुना पिता हरिपाल सुना उम्र 26 साल पता ग्राम धुनकेड़ा, थाना सेनतला, जिला बलांगीर उड़ीसा हाल पता राधिका होटल मौदहापारा बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके  बैग की तलाशी लेने पर B Budwieser Super Premium Beer Trade Mark America Registered लिखा 31 बोतल अंग्रेजी शराब  मिली। वह 940/- रूपए की शराब बेच दिया था। पुलिस ने शराब, स्कूटी जब्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट