रायपुर
लिंक क्लिक करते ही 22 हजार पार
29-Feb-2024 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 फरवरी। किसी सामान की डिलीवरी रोकने का मैसेज कर ठग ने 22 हजार आनलाइन ठग लिए। बड़ी मस्जिद के सामने की गली इलाके के निवासी शेख सलाउद्दीन(25) इसका शिकार हुआ। उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मौदहापारा पुलिस के मुताबिक सलाउद्दीन को बुधवार रात करीब 8 बजे फोन नंबर 9241904301,7738004987 के धारक ने कॉल किया । उस अग्यात ने किसी सामान की डिलीवरी रूकने की जानकारी के साथ मैसेज किया। सलाउद्दीन ने गूगल सर्च कर उसे कॉल बैक कर संपर्क किया । इस पर अग्यात आरोपी ने वाट्सएप मेसेज कर लिंक भेजा। सलाउद्दीन ने लिंक क्लिक करते ही दो बार में उसके एकाउंट से 22,597 रूपए निकल गए। पुलिस ,साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे