रायपुर
विधायकों के लिए नेत्र, नाड़ी परीक्षण कराया
27-Feb-2024 8:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधान सभा परिसर में विधायकों के लिए एक दिवसीय नेत्र/ आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।‘‘श्री गणेश विनायक ‘नेत्र चिकित्सालय’ एवं ‘पॉजिटिव हेल्थ जोन’ के इस शिविर में विधायकों ने चिकित्सकों से अपना नेत्र एवं आयुर्वेद नाड़ी परीक्षण कराया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री, श्याम बिहारी जायसवाल, विधाय, एवं विधान सभा सचिव श दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे