रायपुर
मिठाई की दूकान के सामने से स्कूटी पार
27-Feb-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 फरवरी। मौदहापारा इलाके में स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दूकान के सामने खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गया।
प्रशांत यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार दिन पहले लक्ष्मी स्वीट्स के पास फूल चौक के पास से गया हुआ था। जहां पर उसने अपनी स्कूटी सीजी 04 के एस 5724 को वहीं दूकान के सामने खड़ी किया हुआ था। कुछ देर बाद वहां पर आकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने शिकायत पर इलाके की छानबीन कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज से चोर की पहचान कर जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे