रायपुर

दो अंतर्राज्यीय टैबलेट तस्कर कमल विहार से गिरफ्तार
27-Feb-2024 4:11 PM
दो अंतर्राज्यीय टैबलेट तस्कर कमल विहार से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी। 
टिकरापारा इलाके में कमल विहार सेक्टर - 4  शेख मोईनुद्दीन एवं मोह0 नसीर निवासी बरगढ़ उडीसा को गिरफ्तार कर कब्जे से 4100 नशीले टेबलेट नाईट्रोटेन जब्त किया । इनसे  कार क्रमांक ओ डी/17/एक्स/2586 भी  जप्त किया ।  कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टेबलेट को उत्तर-प्रदेश निवासी राम खिलवान उर्फ राम दुलारे एवं सुमित कुमार यादव नामक व्यक्ति से क्रय करना बताया गया। इस पर  उत्तर-प्रदेश निवासी सुमित कुमार यादव एवं राम खिलवान उर्फ राम दुलारे की पतासाजी वाराणसी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को आरोपी शेख मोईनुद्दीन एवं मोह0 नसीर के पास बिक्री करना बताया गया। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया। दोनों आरोपियों से सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है। 


अन्य पोस्ट