रायपुर
जैन युवा महिला मंडल ने आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि
26-Feb-2024 8:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 फरवरी। जैन युवा महिला मंडल की बैठक चंद्रकान्ता बरलोटा के तात्वावधान में हुई जिसमें वरिष्ठ संरक्षिका कमला देवी चोपड़ा के सानिध्य में जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज को उपस्थित महिलायों ने कुमारी काजल द्वारा प्रस्तुत चौबीस तीर्थकरों की स्तुति के पाठ लोगस्स का ध्यान, कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस प्रसंग पर कुमारी माधुरी जैन ने एक भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर ललिता दफ्तरी, चंचल मुकीम, सरिता आछा, लीला देवी बैद, शीला खटोर, लीला बोथरा, सूरज वैद, रेखा कोटडिय़ा, किरण देवी बरलोटा, सुधा मुकीम, किरण सिंघी, अर्चना वैद, चन्द्रकान्ता बरलोटा एवं शकुन्तला सिंघवी के अलावा अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे