रायपुर

न्योता भोजन का आयोजन
25-Feb-2024 7:17 PM
न्योता भोजन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 25 फरवरी। शासकीय प्राथमिक शाला शीतला पारा बेलरगाँव  में 23 फरवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत न्योता भोजन का आयोजन किया गया।

न्योता भोज प्राथमिक शाला शीतलापारा के पालक नरेन्द्र साहू  के द्वारा एवं प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रधान पाठक निरंजन साहू ,सुरेश कोर्राम ,उमेद मराकाम, चेतन साहू, खिलेश्वरी साहू ,तनु यादव, पटेल मैडम, अमेरिका यादव, सहित अन्य मौजूद थे। अतिथि ने बच्चों को पोषण के महत्व के लिए आवश्यक पूरा पोषण आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को भोजन के साथ ही फल मिक्चर और पूड़ी अन्य स्वादिष्ट व्यंजन परोसा गया जिसमें बच्चों ने भी आनंद लिया।


अन्य पोस्ट