रायपुर
रायपुर, 23 फरवरी। धुन फाउंडेशन की सुरमयी प्रस्तुति ‘जीत जाएंगे हम’ लाइव बैंड के साथ 25 फरवरी, रविवार की शाम 7 बजे से शहीद स्मारक भवन के ऑडिटोरियम में रखी गई है।
धुन फाउंडेशन के डायरेक्टर अजय अडवानी ने बताया कि गु्रप के गायक छत्तीसगढ़ की नामचीन ‘डॉल्फिन बैंड’, भिलाई के डायरेक्टर यश यदु के संगीत निर्देशन में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें अजय आडवानी,राजुल दवे,महेश शर्मा, बाबूलाल प्रजापति, राजेश सिंह, अरश जग्गी,जगदीश दुबे, रविन्द्र सिंह दत्ता,पप्पू दुल्हानी,गौतम देवनानी,ऋतु श्रीवास्तव,रानू गजभिये शामिल हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक दीपक हटवार अपने चिर परचित अनोखे अंदाज में करेंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है।
श्री अडवानी ने बताया कि उन्होंने बताया कि पहली बार धुन फाउंडेशन द्वारा शहीद स्मारक भवन में लाइव बैंड के साथ संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को आमंत्रित करने उनके पीए से संपर्क किया जा रहा है। ‘धुन’ फाउंडेशन हमेशा से राजधानी के नवोदित सिंगर को मंच देकर उनकी पहचान बनाने कार्य कर रहा है। उन्हें गायकी के टिप्स भी दिए जाते हैं। अपने लगातार म्युजिकल कार्यक्रमों से ‘धुन’ के गायकों ने संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान में हर माह ‘धुन’ की प्रस्तुति में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी आते हैं।