रायपुर

26 तक प्रदेश में बारिश के आसार,गर्मी भी बढ़ रही
23-Feb-2024 2:17 PM
26 तक प्रदेश में बारिश के आसार,गर्मी भी बढ़ रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। 
पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले जाने के कारण उत्तरी हवाओं का प्रभाव आज से प्रारंभ होने की संभावना है। वैसे प्रदेश में गर्मी भी बढ़ रही है।  गुरूवार को पारा दुर्ग में सर्वाधिक  34.9 डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। वहीं आठ जिलों बालोद, महासमुन्द, दंतेवाड़ा बीजापुर, बस्तर,राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर  में तापमान 32-33 डिग्री गर्म रहा। ।

प्रदेश में कल  23 फरवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एचपी. चंद्रा ने बताया कि  प्रदेश में 24 फरवरी से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 24 फरवरी को बस्तर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

25 को प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे दुर्ग तथा रायपुर संभाग के जिलों में साथ ही, सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में संभावित है। 26  से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हाल हल्की वर्षा होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट