रायपुर
महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस 24 को रायपुर आ रहे
23-Feb-2024 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 फरवरी। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। श्री बैस शाम 5 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बैस राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर में 25 फरवरी को 11.30 बजे आयोजित छठवीं वार्षिक कॉफ्रेंस का उदघाटन करेंगे। वे अगले दिन 25 की रात मुंबई लौटेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे