रायपुर
चंडीगढ़ में लोकतंत्र के रक्षार्थ न्यायालय का आदेश स्वागतेय
22-Feb-2024 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों में तथा राष्ट्रीय दलों में धनबल,पावर पॉलिटिक्स के तहत तोडफ़ोड़ करने व दल बदल कर सरकारों को गिराने, बनने बिगडऩे की कार्यवाही कर रही है। चंडीगढ़ में जनता की जीत निरूपित करते हुए पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल,लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, अनुषा जोशी, अजीम खान, परमानंद जांगड़े, संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, वीरेंद्र पवार ने केजरीवाल की लोकतंत्र की रक्षार्थ जीत बताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे