रायपुर
कुम्हारी हाईवे पर हादसा पिता-पुत्री की मौत, एक घायल
22-Feb-2024 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी। आज दोपहर रायपुर कुम्हारी हाईवे पर एक सडक़ दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि एक और बेटी गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना कुम्हारी के डीएमसी फैक्ट्री के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नांदगांव से रायपुर आ रही बाइक को एक हाईवा ने पीछे से ठोकर मारी। इससे बाइक सवार तीन लोग छिटक्कर दूर जा गिरे। तीनों सवार पिता-पुत्री बताए गए हैं। ये लोग नांदगांव से रायपुर आ रहे थे। इस ठोकर में पिता और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एम्स भिजवाया। बताया गया कि घटना के बाद हाइवा चालक फरार नहीं हुआ, और स्वयं को पुलिस के हवाले किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे