रायपुर

नए कॉलेज भवन को लेकर ग्रामीणों में खींचतान
21-Feb-2024 2:00 PM
नए कॉलेज भवन को लेकर ग्रामीणों में खींचतान

मंत्री ने कहा कि भवन कमलेश्वरपुर में ही बनेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। 
डिप्टी सीएम पीडब्लूडी अरूण साव ने विधानसभा में घोषणा की कि सीतापुर के कमलेश्वरपुर में ही कॉलेज भवन बनेगा । प्रश्न काल में भाजपा के रामकुमार टोप्पो ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कमलेश्वपुर शासकीय महाविद्यालय के लिए नए भवन की स्वीकृति 3-8-22 को मिली थी और निर्माण आज तक शुरू नहीं हुआ । मंत्री साव ने कहा कि इसके लिए नाबार्ड से लोन ले रहे हैं मिलते ही शीघ्र टेंडर करेंगे।  टोप्पो ने कहा कि नए भवन  की स्थिति स्पष्ट कर दें क्योकि कमलेश्वरपुर और नर्मदापुर के ग्रामीणों इसे लेकर खींचतान की स्थिति बनी हुई है । डिप्टी सीएम साव ने कहा कि नया भवन प्रस्तावित स्थल पर ही बनेगा।टोप्पो ने सीतापुर महाविद्यालय के लिए स्वीकृत नये सभागृह के निर्माण का भी मुद्दा उठाया । साव ने बताया कि 23-24 में स्वीकृत मिली है। टेंडर के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही शीघ्र काम चालू कर दिया जाएगा ।
 


अन्य पोस्ट