रायपुर
रोटरी क्लब ग्रेटर की पहल सत्यसाई अस्पताल के गौशाला 4 लाख का चारा
19-Feb-2024 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के द्वारा रविावर को सत्यसाई अस्पताल के गौशाला में गौ सेवा की गई। सदस्यों ने गौ चारा के लिए गौशाला को चार लाख रूपए चारा दान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष अजय तिवारी और कल्ब के सदस्य शामिल हुए।
रविवार को रोटरी क्लब ग्रेटर के सदस्यों ने गायों की सेवा के लिए लगभग 4 लाख रुपये का चारा दान में दिया किया। सदस्यों ने खिचड़ी,गुड,चना,केला गायों को खिला कर गौ सेवा की। यह कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष रोटे राज दुबे के पहल पर किया गया । क्लब ने निर्णय लिया है कि आगे आने वाले समय में इस गौशाला की जरूरतों की पूर्ति सदस्यों द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे