रायपुर
लोकतंत्र की हत्या...
19-Feb-2024 2:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केन्द्र सरकार के निर्देश पर आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने के विरोध में पार्टी के पदाधिकारी, और कार्यकर्ता सोमवार को देश के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। कमिश्नरेट से लेकर संभाग जिलों के सर्किल ऑफिस के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी किया। उनके हाथों में केन्द्र के खिलाफ लोकतंत्र की हत्या जैसे नारे लिखे पोस्टर भी थे। इस प्रदर्शन में कई जिलों में विधायक, सांसद, और निगम मंडलों के पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। राजधानी के प्रदर्शन में पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू, अनिता शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, शहर अध्यक्ष गिरीश दूबे समेत बड़ी संख्या ें कार्यकर्ता शामिल हुए। नारेबाजी-प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने आयकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
