रायपुर

युवक को ब्लेड मारा, घायल, गंज थाने का मामला
17-Feb-2024 6:26 PM
युवक को ब्लेड मारा, घायल, गंज थाने का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। गंज इलाके मे कल रात प्रभात टॉकिज के पास मारपीट हो गई। इलाके के बदमाश तामु ने शैलेंद्र राजपूत के गले के पास ब्लेड से मारा और मोनू राजपूत को ईट से मारकर घायल दिया।

पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र राजपूत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गंजपारा में में रहता है। और शुक्रवार की रात 9 बजे वह प्रभात टाकिज के पास गया हुआ था। वहीं पास में मोहल्ले को बदमाश तामु वहां आ गया। और उसके साथ जबरन गाली गलौज करने लगा था। जिसका विरोध करने पर तामु ने जान से मारने कि नियत से अपने पास रखे ब्लेड से सैलेंद्र के गले के पास मारकर घायल कर दिया।

 इसे देख बीच बचाव करने बाए मानू राजपूत का भी तामु के साथ विवाद हो गया। इस बीच तामु ने हाथ मुक्का से मारपीट कर वहीं पास पड़े ईट से मोनू के सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने शैलेंद्र और मोनू की शिकायत पर आरोपी तामु के खिलाफ 294, 323, 506 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट