रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। पुलिस मे फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो की ठगी करने वाले दिल्ली गिरोह के तीन ठगों को पकड़ा है। इनमें दे मप्र निवासी हैं। पुलिस ने 10 दिनों में 2 फर्जी कॉल सेन्टरों का खुलासा किया । ये लोग बीमा कम्पनी का प्रीमियम भरने का झांसा देकर ठगी करते थे।
डीडी नगर निवासी हेमंत कुमार साहू के साढ़ू का बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भरने का झांसा देकर अपना शिकार बनाये थे। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ 16 लाख ठगी की थी। वे दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपी अरूण कुमार दुबे को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया। ये लोग सतना, रीवा, देवास के विभिन्न फर्जी खातों की जानकारी मिली है। जिसमें करोड़ो रूपये के लेन-देन का हिसाब मिला है। उनसे 3 मोबाईल फोन एवं विभिन्न बैंक के ए.टी.एम कार्ड, नगदी रकम 2.50 लाख रूपये जब्त किए गए।
पुलिस आरोपियों से ठगी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। डीडीनगर पुलिस ने व धारा 420, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी:-ऋषभ द्विवेदी पिता क्षीरेश द्विवेदी उम्र 24 साल पता - ग्राम करौदा, पोस्ट पछपरहरा थाना मनगवा जिला रींवा मध्यप्रदेश। नितिन मिश्रा पिता राजमणी मिश्रा उम्र 23 साल पता - ग्राम लौआ लक्ष्मणपुर, पोस्ट लक्ष्मणपुर थाना सगरा जिला रींवा मध्यप्रदेश। अरूण कुमार दुबे पिता हरिशंकर दुबे उम्र 35 वर्ष पता - ए-49, जीजी कॉलोनी फेस 03, मयूर विहार दिल्ली।