रायपुर

प्रगतिशील यादव महासंघ के भवन का भूमिपूजन
16-Feb-2024 6:28 PM
प्रगतिशील यादव महासंघ के भवन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। बसंत पंचमी पर  जोरा पिरदा रोड स्थित यादव समाज के भूखंड पर पंकज शर्मा के आतिथ्य चारदीवारी के निर्माण का भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर तीन नए सदस्यों यथा श्रीमती आकांक्षा यादव दुबे कॉलोनी, दिनेश यादव गुढियारी तथा संजय यादव बैरन बाजार ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि श्रीमती दीपा राजेश यादव ने भवन निर्माण के लिए एक लाख इक्यावन हजार की सहयोग राशि, एमजेएफ लायन मधु निरंजन यादव ने कृष्ण भगवान की मूर्ति देने तथा शशिकांत यादव ने प्लॉट में बोरिंग करवाने का संकल्प लिया। यादव समाज का अपना भवन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरा होने की खुशी में स्वस्फूर्त होकर जोरा निवासी श्रीमती केतकी यादव, एल पी गोपाल, पीआर अहीर , सत्येंद्र यादव, रूपेंद्र यादव, मनीष यादव, बृजभान यादव और संजय यादव लक्ष्मी गैस एजेंसी, प्रत्येक ने क्रमश: रुपए 5 हजार की सहयोग राशि फेंसिंग गेट आदि दान में दिया।

श्यामलाल यादव बाराडेरा, बहादुर यादव छेरीखेड़ी, श्रीमती कला यादव, डॉक्टर रुपेश यादव जोरा, मधुलेश यादव लाभांडी आदि ने आश्वासन दिया कि हम सब प्राणप्रण  से इस प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे तथा आने वाले सभी व्यवधानों का डटकर मुकाबला करेंगे। इस मौके पर श्रीमती स्मिता यादव, सुश्री शोभा यादव, जितेंद्र बहादुर यादव, कमलेश यादव, अशोक यादव, रविंद्र सिंह यादव, राजेश यादव, जनक यादव, सूरज यादव, अजय यादव, वरुणेंद्र यादव, संजय यादव, डॉक्टर नरसिंह यादव, राम यादव, सियालाल यादव, रामस्वरूप यादव, गणेश यादव, श्रीमती अरूणा यादव, श्रीमती किरण यादव, श्रीमती मिलन मालती यादव, सुजीत यादव, समरनाथ यादव, हेमंत यादव, अभिषेक यादव आदि ने इस उपलब्धि को दिवास्वप्न के पूरा होने जैसा बताया ।


अन्य पोस्ट