रायपुर

सरकारी खरीदी पर 29 से रोक
16-Feb-2024 6:26 PM
सरकारी खरीदी पर 29 से रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। राज्य में एक मार्च से 5001 रूपए  से लेकर लाखो, करोड़ो रूपए की सभी सरकारी खरीदी नहीं हे सकेगी। वित्त विभाग ने 29 फरवरी से सभी ख री दि यों पर रोक लगा दी है । यह परंपरागत सालाना रोक है ताकि वित्त वर्ष के इन अंतिम दिनों में जल्दबाजी में बजट खर्च करने की प्रवृति पर हतोत्साहित किया जा सके। ऐसी खरीदी केवल बजट उपयोग करने की दृष्टि से आवश्यकता न होने पर भी की जाती है जिससे शासन की राशि अनावश्यक रूप से अवरूद्ध हो जाती है। यह प्रकिया शासन के हित में नहीं है।

वैसे पूर्व में यह रोक 15 फरवरी से ही लगाई जाती रही है । चूंकि दिसंबर में ही नई सरकार का गठन हुआ है इसलिए इसे 15 दिन बढाकर 29 से किया गया। 29 से 31 मार्च तक विभाग केवल पांच हजार तक ही खरीदी कर सकेंगे। इससे अधिक के लिए वित्त विभाग से अनुमति लेनी होगी। यह रोक राजभवन, सीएम सचिवालय, विधानसभा और न्यायालयों पर लागू नहीं होगी। इनके अलावा केन्द्रीय क्षेत्रीय योजना केन्द्र प्रवर्तित योजना (केन्द्रांश प्राप्त होने पर आनुपातिक राज्यांश सहित कुल राशि में से), विदेशी सहायता प्राप्त परियोजना, केन्द्रीय वित्त आयोग की अनुशंसा पर प्राप्त अनुदान, नाबार्ड पोषित योजना, सिडबी, राष्ट्रीय आवास बैंक तथा विशेष केन्द्रीयसहायता पोषित परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु क्रय की जाने वाली सामग्री।

2 निर्माण विमानों (लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं वन विभाग) से संबंधित घालू परियोजनाओं में मंडार की स्थिति का आंकलन करने के उपरांत आगामी एक गाह में उपयोग आने वाली सामग्री।. जेलों, शासकीय एवं राज्य कर्मचारी बीमा योजनान्तर्गत चल रहे अस्पतालों तथा विनिन्न विभागों द्वारा संचालित छात्रावासों व आश्रमों में भोजन, कपडा, दवाईयों का क्रय तथा अन्य प्रासंगिक व्यय।


अन्य पोस्ट