रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी। राजधानी का एक बड़े हिस्से में ब्लैक आउट हो गया। कुशालपुर, प्रोफेसर कालोनी, आदर्श नगर, संताषी चौक इलाके में 3 से 4 घण्टे बिजली बंद की समस्या से लोग जूझते रहे। विद्युत विभाग में शिकायत करने पर पता चला की एरिया में एक बड़ा फॉल्ट हो गया है। इस कारण से तीन से चार घंटे बिजली बंद रहेगी। इस बीच गुरूवार शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक अंधेरे में लोग हलाकाल होते रहे। बिजली विभाग के हेल्प लाईन नम्बर 1912 में कॉल करने पर पता चला कि पास अलग- अलग इलाकों से दर्जनों शिकायतें मिली है। पूछताछ करने पर पता चला की सब स्टेशन में एक बड़ा फाल्ट हो गया है। और इसे सुधारने में बिजली विभाग की पूरी टीम लग गई। 4 घण्टे इंतजार के बाद लोगों को बिजली गुल की समस्या से राहत मिली।
स्ट्रीट लाईट और सर्विस लाइल मे शार्ट
बिजली कर्मियों ने बताया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि इतने बड़े हिस्से में बिजली बंद की समस्या आई हो। अचानक से हुए ब्लैक आउट से पूरा विद्युत अमला हड़बड़ा गया । आननफानन में कर्मचारी गाडिय़ों में सड़ाकों पर लगे पोल, ट्रांसफार्मरों की जांच में जूट गए। घंण्टोंभर के बाद पता चला कि सब स्टेशन से ही बड़ा फाल्ट हो गया है। इस पर सुधार का काम चल रहा है।