रायपुर

दो थाना इलाके में एक ही रात में दो चोरियां
16-Feb-2024 4:19 PM
दो थाना इलाके में एक  ही रात में दो चोरियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी।
खम्हारडीह, खमतराई इलाके में कल रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर ई रिक्शा में लगी चार बैटरी, और घर के बाहर दोपहिया की चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  379 का अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक खम्हारडीह विजय नगर निवासी शेषमणी रावत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार रात को उसके घर के बाहर रखे ई रिक्शा से कोई अज्ञात चोर उसमें लगे बैटरी की चोरी कर ले गया। सुबह जब वो रिक्शा ले जाने आया तो देखा की उसमें लगा बैटरी नहीं था। आसपास पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला। इस पर शेषमणी ने पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कराई। 

इधर बंजारी माता मंदिर रावाभाठा निवासी ने खमतराई थाना में दोपहिया चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। निर्भय साहू ने बताया कि उसके घर के आंगन में रखी दोपहिया सीजी 04 एच डब्लू 7278 की कल रात चोरी हो गई अज्ञात चोर दोपहिया का ताला तोडक़र उसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर की पतासाजी की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट