रायपुर
किस्सा कहना छोड़ प्रश्न पूछिए
16-Feb-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ी शिक्षकों की भर्ती को लेकर हुए प्रश्न पर चर्चा में कुंवर निषाद ने लंबे चौड़े आंकड़े और लिखे गए साहित्य को प्रस्तुत किया। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कुंवर से कहा इतना लंबा कहानी किस्सा पढ़ रहे हैं इसे रोककर प्रश्न क्या है वो पूछिए। भाजपा के अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा 24-25 वर्ष की हो रही है। इस दौरान आज का यह प्रश्न सबसे लंबे प्रश्न के रूप में रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया जाएगा। अजय ने मंत्री से कहा मेरा आग्रह है कि उत्तर भी उतना ही लंबा दिया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे