रायपुर

कोर्ट ने आसिफ मेमन को गिरफ्तार कर पेश करने कहा
15-Feb-2024 7:21 PM
कोर्ट ने आसिफ मेमन को गिरफ्तार कर पेश करने कहा

रायपुर, 15 फरवरी। जमीन फर्जीवाड़ा मामले में कांग्रेस नेता मोहम्मद आसिफ मेमन को बड़ा झटका लगा है। उसके खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने  फिर स्थाई वारंट जारी कर  गिरफ्तारी के आदेश दिया है। आसिफ़ मेमन लंबे अर्से से पुलिस की नजर में फरार है। वह अब तक रायपुर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कोर्ट ने सिविल लाइंस थानेदार को आदेश दिया है कि उसे गिरफ्तार कर पेश करें। उसके खिलाफ अप्रैल 21 को 420 का मामला दर्ज किया गया था।


अन्य पोस्ट