रायपुर
पुलिस ने डीएम को रोहित तोमर के जिलाबदर की सिफारिश भेजी
14-Feb-2024 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। वीआईपी रोड के हाइपर क्लब रेस्टारेंट में शनिवार रविवार रात मारपीट करने वाले रोहित तोमर पुलिस ने जिलाबदर करने के लिए कलेक्टर को अर्जी दी हैं। सुनवाई के बाद कलेक्टर इस पर फैसला करेंगे। पुराने जितने मामलों में उसे जमानत मिली है, उसे भी निरस्त करवाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने रोहित के पुराने रिकार्ड को देखते हुए उसकी अवैध और नियम विरुद्ध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के लिए भी अर्जी लगाई है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद उसके घर बुलडोजर चल सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुशंसा की गई है। आदेश नहीं हुआ है। क्योंकि रोहित और उसके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ अलग-अलग थानों में आधे दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। दोनों भाई पहले भी जेल जा चुके हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे