रायपुर
व्हाट्सअप पर अश्लील वीडियो भेज करता था परेशान, अधेड़ पकड़ाया
14-Feb-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने वाले शातिर आरोपी आफताप आलम को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। धारा 509(ख) भादवि 67-्र आई.टी.एक्ट. कार्रवाई की गई।
पीडि़त ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात मोबाईल धारक उसके व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो एवं मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात मोबाईल धारक के विरूद्ध धारा 509(ख) भादवि का अपराध दर्ज कर सायबर सेल की टीम ने मोबाईल नम्बर को ट्रेस कर पतासाजी की गई। जिस पर आरोपी की पहचान आफताप आलम, संतोषी नगर के रूप में की गई।
आरोपी का मोबाईल जप्त कर प्रकरण में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अंतर्गत धारा 67- आई.टी.एक्ट का धारा जोड़ कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष रिमांड पर पेस किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे