रायपुर
छोटे लोगों को हजारों के बिल, सीएम ने कहा परीक्षण होगा
13-Feb-2024 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 फरवरी। विधानसभा में प्रश्नकाल में भाजपा विधायक किरण सिंह देव ने प्रदेश में उत्पादित बिजली और खपत, खरीदी-बिक्री प्रश्न उठाया। जवाब में सीएम साय ने कहा कि 2022-23 और 2023-24 में नवम्बर के महीने तक 29,104 और 22,528 मिलियन यूनिट है। छत्तीसगढ़ से बिजली नहीं बेची जा रही है। उपभोक्ताओं पर 5,422.11 करोड़ रुपये बकाया है। वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इस पर अनुज शर्मा ने कहा कि बहुत छोटे छोटे घर के लोगों को 25-25 हजार का बिल आ गया है। क्या, इसे कम किया जाएगा,माफ करेंगे या हाफ करेंगे। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण करा लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे