रायपुर

सांसद सोनी महतारी वन्दन शिविरों में पहुंचे,फार्म भरकर किया उनका सहयोग
12-Feb-2024 7:26 PM
सांसद सोनी महतारी वन्दन शिविरों में पहुंचे,फार्म भरकर किया उनका सहयोग

रायपुर, 12 फरवरी। सांसद सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड  47  में जय बूढ़ी माता मन्दिर के समीप महतारी वन्दन योजना के आवेदन प्राप्त करने लगाये गये शिविरों का निरीक्षण किया। ऐसे ही शिविर वार्ड नम्बर 64 के  वीरभद्र नगर, वार्ड  30 के क्षेत्र में शंकर नगर चौपाटी के वार्ड 12 के क्षेत्र में मधु पिल्ले स्कूल परिसर में भी शिविर लगाए गए हैं।  निगम उप नेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा, जोन अध्यक्ष  डॉक्टर प्रमोद साहू, शंकर नगर  पार्षद श्रीमती सुमन राम प्रजापति, वार्ड 47 की पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत,  अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, ईई  सुशील मोडेस्टस,  राकेश अवधिया, जोन 4 ईई पद्माकर श्रीवास, सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया. सांसद सुनील सोनी ने वार्ड 12,64 के शिविरों में महिलाओं से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली और फार्म भरकर उनका सहयोग किया।


अन्य पोस्ट