रायपुर

पेंशनरों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
12-Feb-2024 7:25 PM
पेंशनरों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया

रायपुर, 12 फरवरी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में संघ के प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में जुलाई 23 से बकाया 4% मंहगाई राहत की किस्त को रोके जाने पर राज्य सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। स्थापना व्यय के नाम पर पेंशनरों के अधिकार पर डाका डालने का आरोप लगाया गया।

बैठक में आगामी 4 मार्च को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 4 मार्च को कलेक्टर कार्यालय में  प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया। बैठक में  प्रदेश में पेंशनरों की उपेक्षा को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया गया।इसके लिए पेंशनरों के बीच जनजागरण अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में आगामी 20 मार्च को पेंशनरों को आय कर में पूरी छूट, रेल यात्रा में छूट को पुन: बहाल करने समेत आधा दर्जन  मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर में राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़  से अधिकाधिक भाग लेने का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट