रायपुर
रायपुर, 12 फरवरी। राजधानी में आम जगहों पर शराब पीने और पिलाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अलग- अलग थाना इलाकों से 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार रात लगभग डेढ़ दर्जन थाना इलाकों में धरपकड़ की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आधा दर्जनभर चखना ठेला संचालाकों खिलाफ भी कार्रवाई की। इनमें सर्वाधिक आजाद चौक पुलिस ने अवैध शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर विकास भोई, योगेंद्र भोई, भोला बाग, कोणाल बाग, डमरू महानंद को गिरफ्तार किया है। मोवा इलाके में मोवा तालाब के पास से संदीप वर्मा, महेश वर्मा, रविराव, स्र्णदीप सिंह नरोला, खम्हारडीह के ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाठा से विजय घोड़सेवार, प्रकाश देवांगन, कृष्णा साहू, गुढिय़ारी प्रिंस ढ़ाबा के पास से अमरनाथ यादव, सुनील, रोहित राजपूत, सेजबहार से देव महेश्वरी, कोतवाली कंकाली पारा क्षेत्र से राम कुमार सिन्हाद्व राजेश दुबे को सार्वजनिक जगह पर शराब पीते गिरफ्तार किया गया। इसी तरह देवेंद्र नगर, डीडी नगर, गोबरा,अभनपुर, खरोरा, माना ,मंदिर हसौद, धरसीवां से भी अवैध शराब पिलाने के मामले में चखना ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर डेढ़ दर्जन के खिलाफ आबकारी एक्ट 36,च 34 ब का अपराध दर्ज किया गया।