रायपुर

शराब की बोतल गिरी, झड़प
12-Feb-2024 7:22 PM
शराब की बोतल गिरी, झड़प

रायपुर, 12 फरवरी। गंजपारा स्थित शराब दुकान में शराब लेने के दौरान शराब की बाटल गिर जाने की बात को लेकर दुकान के सेल्स मेन और ग्राहक के बीच झड़प हो गई। गाली गलौज के बीच सेल्स मेन और दुकान के सेल्स मेनेजर ने गिरधारी लाल पाणिग्रही के साथ मारपीट की। गिरधारी लाल ने पुलिस को बताया कि वह कलिंग नगर गुढिय़ारी में रहता है। और  रविवार की शाम को वह शराब लेने गंज पारा स्थित शराब दुकान पर गया हुआ था। जहां लाईन में खड़ा होकर शराब ले रहा था। इस बीच शराब लेने के दौरान बोतल गिर गया।


अन्य पोस्ट