रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में खाली हो रहे राज्यसभा की एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय के बाद एक न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में राज देवेंद्र प्रताप ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें ‘आश्चर्य’ में डाल दिया हैं। सिंह ने अपने नामांकन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए ‘सौभाग्यशाली’ हैंउन्होंने कहा च्च्मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं।ज्ज् सिंह ने आगे कहा, च्च्सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास करूंगा।
गौरतलब हैं कि रविवार को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। मौजूदा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वैसे पांडे को सदन से विदाई दे दी गई है। राज्यसभा के लिए भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेला है। इस एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। देवेंद्र रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह के प्रपौत्र है । और जिला पंचायत के सदस्य हैं। वे आरएसएस के जिला संघ चालक,रेल मंत्रालय में सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। वे गोंड आदिवासी वर्ग से आते हैं। उनके चयन में सीएम विष्णु देव साय की अहम एकमात्र भूमिका रही है। वे एक दो दिन में रायपुर आकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
यह भी उल्लेखनीय है क् देवेन्द्र का परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है, और उनके पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य ,और उनकी बहन उर्वशी सिंह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। देवेन्द्र बाद में भाजपा में शामिल हो गए।लैलूंगा सीट से टिकट के दावेदार थे लेकिन टिकट नहीं मिली।