रायपुर

दिव्यांगों को भूला दिया गया
11-Feb-2024 10:00 PM
दिव्यांगों को भूला दिया गया

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 11 फरवरी। रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा 23 के लिए प्रीलिम्स हुए। सालेम इंग्लिश स्कूल केंद्र में पहली पाली का पर्चा देकर बाहर निकलता पैरों से दिव्यांग भगत निषाद। वह कमर के ऊपरी भाग से विकलांग है। अपनी तिपहिया मोटर साइकल से पहुंचे भगत को कक्ष तक लाने ले जाने के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था नहीं की गई। इसे देखने वाले इसकी तकलीफ को समझ रहे थे। लेकिन परीक्षा के व्यवस्थापकों को नजर नहीं आया। कल जिलाधिकारी ने कोरोना प्रोटोकॉल की तमाम व्यवस्थाएं करने तो कह दिया लेकिन दिव्यांगों को भूला दिया गया। जबकि परीक्षा आयोजन के नियमों में ही दिव्यांगों के लिए समुचित व्यवस्थाएं अनिवार्य रहतीं हैं।  


अन्य पोस्ट