रायपुर

क्लीन ग्रीन अवार्ड: 71 कॉलोनियों ने कराया पंजीयन, घोषणा इसी माह
11-Feb-2024 7:48 PM
क्लीन ग्रीन अवार्ड:  71 कॉलोनियों ने कराया पंजीयन, घोषणा इसी माह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। नगर निगम के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आवासीय कॉलोनियों की त्रैमासिक स्वच्छता रैंकिंग और क्लीन ग्रीन अवार्ड-24 के लिए अब शहर के 71 कॉलोनियों ने पंजीयन करा लिया है।

नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान ने बताया कि च्च्क्लीन ग्रीन अवार्डज्ज् के लिए रेजिडेंशियल सोसाइटियों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीयन के साथ ही रहवासियों में अपनी कॉलोनी की सफाई को लेकर जागरूकता का भाव बना है। अपने परिसर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए लगातार साफ सफाई का विशेष ध्यान देकर अपने कॉलोनी को स्वच्छता में शहर की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अब स्पेशल टीम 20 फरवरी तक इन कॉलोनियों में जाकर स्वच्छता प्रबंधों का जायजा लेगी।

इस दौरान गूगल फोटो भी अपलोड होंगे तथा कॉलोनी वासियों के फीडबैक भी साथ ही दर्ज किए जाएंगे। यही प्रक्रिया राष्ट्रीय रैंकिंग के दौरान लागू होती है। स्पेशल टीम आवासीय परिसरों में स्वच्छता के बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण भ्रमण करेगी।जांच कर स्वच्छता संबंधी फीडबैक लेकर सर्वाधिक स्वच्छ हरा-भरा आवासीय परिसर की स्वच्छता रैंकिंग फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।


अन्य पोस्ट