रायपुर
कलेक्टर-एसपी ने ली गुंडो-बदमाशों की क्लास, सुधर जाने की दी हिदायत
11-Feb-2024 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं एसपी संतोष सिंह ने शुक्रवार को शहर के गुंडे बदमाशों को सिटी कोतवाली बुलाकर क्लास ली। उन्होंने सभी गुंडो बदमाशों से पूछा की उन्होंने कितने अपराध किए हैं और कितने समय पहले अपराध किए। डॉ गौरव सिंह ने कहा जो अभी भी अपराध में लिप्त है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो लंबे समय से अपराध दूर हैं उन्हे चिन्हांकित किए जाएंगे, इनमें जो खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत योजना का लाभ दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे