रायपुर

रक्तदान जागरुकता के लिए कन्याकुमारी से काश्मीर सायकल यात्रा करेगें इन्द्रसेन अग्रवाल
11-Feb-2024 7:38 PM
रक्तदान जागरुकता के लिए कन्याकुमारी से काश्मीर सायकल यात्रा करेगें इन्द्रसेन अग्रवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। रायपुर शहर के सायक्लिस्ट 55 वर्षीय इन्द्रसेन अग्रवाल, पिछले कई वर्षों में अनेक सायकल यात्रा कर चुके हैं। अब तक विभिन्न शहरों, पर्वतीय स्थलों, धार्मिक स्थलों से लेकर अनेक पर्यटन क्षेत्रों को मिलाकर अब तक वे लगभग 28 हजार किमी की सायकल यात्रा कर चुके हैं। श्री अग्रवाल लगातार जरूरतमंदों के लिए स्वयंभी रक्तदान करते हैं तथा और भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि जन मानस में रक्तदान हेतु जागरूकता लाने, रक्तदान के लिए समुदाय को प्रेरित करने एक वृहद सायकल यात्रा जो कि च्च्कन्याकुमारी से कश्मीर सोलो सायकल यात्रा करेंगे। रक्तदान के इस अभियान में वे स्वय रायपुर रक्तदान सेवा समिति के जागरूक सदस्य है एवं लगभग 75 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं। यह यात्रा पूर्णत: सोलो ट्रिप रहेगी। इस हेतु वे रायपुर से 13 फरवरी को बिलासपुर त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस से कन्याकुमारी हेतु प्रस्थान कर रहे है। इसके बाद कन्याकुमारी से 16 फरवरी से उपरोक्त सायकल यात्रा प्रारंभ होगी, जो कि लगभग 4500 कि.मी. की लगभग 40 दिनों में समाप्त होगी।

श्री अग्रवाल को उनकी सायकल यात्राओं के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया है। विगत दिनों छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा चम्पारण अधिवेशन में अग अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुए। वे रक्तदान सेवा समिति, दूर द रायपुर, छत्तीसगढ़ सायकल क्लब, सायकललोग, लायंस क्लब रायपुर प्रेरणा, द बायसिकल कैफे इत्यादि संस्थाओं से जुड़े हुए है और लगातार सायक्लिंग एवं रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।


अन्य पोस्ट