रायपुर

पांच किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार
11-Feb-2024 3:51 PM
पांच किलो गांजा के साथ  यूपी का तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। 
गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 02 के पासयुवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया । वह  अपने पास बैग में यह  गांजा रखा था। और कहीं जाने की फिराक में था। पूछताछ में उसने अपना नाम अशीष सैनी निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश का बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा था। पुलिस ने तौल कराया तो वजन पांच किलो निकला। उसे गिरफ्तार कर 5.300 ग्राम किलो  कीमत 53,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया । 
गिरफ्तार आरोपी-  आशीष सैनी पिता राकेश सैनी उम्र 20 साल निवासी शोभापुर थाना कगरखेडा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।


अन्य पोस्ट