रायपुर

शाम तक कवर्धा, मुंगेली जशपुर में गरज चमक के साथ बारिश के संकेत
11-Feb-2024 3:47 PM
शाम तक कवर्धा, मुंगेली जशपुर में गरज चमक के साथ बारिश के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। 
प्रदेश के मौसम ने बीती रात से अचानक करवट बदला है। पहले तडक़े मरवाही,पेंड्रा में हल्की बारिश हुई। और अभी अभी मौसम विभाग ने एक अल्पावधि अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अगले तीन घंटे यानि 4.30 बजे के दरम्यान,मुंगेली,कवर्धा और  जशपुर जिले और आसपास गरज चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं ।

दक्षिणी छग में  हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है,  जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में  व अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है । इस अवधि में प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की सम्भावना है ।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्युनतम तापमान में 5-6 डिग्री की अगले तीन दिन में वृद्धि संभावित है । 
11-13 फरवरी तक दक्षिण छग में मुख्यत: वर्षा की सम्भावना है ।  12-14 फरवरी तक उत्तर छग में वर्षा की सम्भावना है ।  15 फरवरी को छुटपुट बहुत हल्की वर्षा प्रदेश में बना हुआ है ।


अन्य पोस्ट