रायपुर
कल पुष्पांजलि से पहले प्रतिमा की विशेष सफाई
10-Feb-2024 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। एकात्म मानववाद के प्रणेता महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की रविवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर निगम ने तेलीबांधा थाने के सामने प्रतिमा स्थल के सामने सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम से पहले प्रतिमा और स्थल के आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा की पुष्पसज्जा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे